Top News

जिला न्यायालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित



जिला न्यायालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

विशेषज्ञ परामर्श के साथ अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने लिया लाभ

कटनी। जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया।

शिविर में ECG, ब्लड शुगर (RBS), ब्लड प्रेशर एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। वहीं नागपुर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज पवार ने उपस्थित लोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में त्वरित रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को जांच परिणाम शीघ्र प्राप्त हुए।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुश्री मृणालिनी सिंह ने कहा कि जागरूकता एवं समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला ने ऐसे शिविरों को समाजहित में उपयोगी बताते हुए इनके नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश श्री अनुज कुमार मित्तल, फैमिली कोर्ट न्यायाधीश श्री भुव भास्कर यादव, न्यायाधीश श्री एसपीएस बुंदेला, न्यायाधीश श्री राजेश श्रीवास्तव, न्यायाधीश श्री गोपेश गर्ग, न्यायाधीश श्री जेपी चढ़ार, न्यायाधीश सुश्री कल्पना मरावी, न्यायाधीश सुश्री लीला लोधी, न्यायाधीश श्री विनोद चौधरी, न्यायाधीश सुश्री अर्पिता शुक्ला, न्यायाधीश सुश्री चेतना झरिया, न्यायाधीश सुश्री रेणु श्रीवास्तव, न्यायाधीश सुश्री सिल्की गौर, न्यायाधीश सुश्री चित्रांगदा मंडलोई तथा न्यायाधीश श्री अपूर्व मल्होत्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व सचिव  रविंद्र गुप्ता,  विष्णु बाजपेई,  संजय वैश्य,  राजेश वर्मा,  निर्मल दुबे, अमन राजपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कल शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर की श्रृंखला में कल शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस शहर कमेटी कार्यालय, बरगवां में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com