“ मुस्कान विशेष अभियान” के तहत चौकीबस स्टैंड थाना कोतवाली ने नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द
*
*
म. प्र. शासन की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा“ मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा हैं! इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करना है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अति. पु. अधीक्षक डाँ. श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली पुलिस व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत एक नाबालिग गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
फरियादी थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट लेख कराई थी कि इनकी नाबालिक लड़कियां उम्र 16 साल 02 माह की घर से बिना बताऐ कही चली गई है । जिनका पता नहीं चल पा रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट में अपराध क्रमांक 378/26 धारा 137(2) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान नाबालिग लड़की को चंद घंटों में कटनी से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – निरीक्षक श्रीमती राखी पाण्डे , चौकी प्रभारी बस स्टैंड उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल , आरक्षक अनमोल सिंह, एवं साइबर सेल से अजय साकेत, सत्येन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment