सच की ख़बर 24
मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट सराहनीय कार्य झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी के करकमलों द्वारा समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी हुई सम्मानित......
..मेरे सपनों का भारत ऐसा हो...जिसमे बेटियां आत्मनिर्भर निर्भीक और निडर होकर कार्य कर सके क्योकि..हमारी बेटियां अपने जीवन पथ पर कोमल हो सकती है...लेकिन..कमजोर कभी नही हो सकती है..
समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान मे बेटियो को दृढ़संकल्प दिलाया...
जिला कटनी / सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मोत्सव एक नई सोच के साथ मिलकर"" मेरे सपनो का भारत सेवा संकल्प"" अभियान चलाया जा रहा है...
इसी संदर्भ में कटनी झिंझरी जेल में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा विभिन्न विद्यालय के छात्रों द्वार झिंझरी जेल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीगणेश भगवान के दर्शन किए कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथ्य झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुवेदी,उप अधीक्षक अरविंद खरें के मार्गदर्शन मे इस प्रतियोगिता मे विभिन्न स्कूल के लगभग 26 से 30 छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका दीप्ती श्रीवास्तव ने किया इस चित्रकला प्रतियोगिता का मुख्य विषय '' मेरे सपनों का भारत रखा गया जिसमे संदीपनी विद्यालय,शासकीय कन्या सिविल लाइन गणेश चौक विद्यालय,गुरूकुल विद्या मंदिर की छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता एंव जनसेवा,विकसित भारत संकल्पना,राष्ट्र निर्माण मे सामाजिक सहभागिता और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और और विचारों को व्यक्त किए और चित्रकला के माध्यम से छात्राओ ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को आकर्षित रूप में अभिव्यक्त किए और इस कार्यक्रम मे उत्साहपूर्वक सहभागिता की उनकी रचनात्मकता ,विचारों और देश के प्रति सकारात्मक सोच-विचार ने इस प्रतियोगिता को विशेष आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बेटियां निर्भीक और निडर होकर कार्य करे ऐसे भारत का सपनों साकार करने का दृढ़संकल्प लिया...
उक्त अवसर पर झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित हुए सभी छात्राओ का उत्साहवर्धन कर उन्हे मंच पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और तत्पश्चात उपस्थित हुए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय से आए गुरूजनों प्राचार्य राजेन्द्र पांडेय,श्रीमति शालनी तिवारी , श्रीमति नीलम यादव को इस कार्यक्रम मे अपना विशेष सराहनीय सहयोग दिया उन्हे आत्मीय भव्य सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

Post a Comment