Top News

जरूर ध्यान दे -श्री कृष्ण जन्माष्टमी में के अवसर पर पुलिस द्वारा निर्धारित की गई रूट एडवाइजरी




🚨 यातायात एडवाइजरी 🚨

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव – 2026

📍 स्थान – सत्यनारायण मंदिर, कटनी
📅 दिनांक – 04/09/2026

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर सत्यनारायण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात के सुगम संचालन हेतु जिला पुलिस कटनी द्वारा विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर के सामने अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।

🚦 निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

1. दुर्गा चौक से सत्यनारायण मंदिर/शहर की ओर आने वाले श्रद्धालु

दुर्गा चौक से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन गोपाल फिलिंग के सामने एवं माई नदी के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर सत्यनारायण मंदिर जा सकेंगे।

शहर की ओर जाने वाले वाहन रबड़ फैक्ट्री रोड से प्लेटफॉर्म नंबर-05 होते हुए शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

2. गर्ग चौराहा से सत्यनारायण मंदिर/दुर्गा चौक की ओर आने वाले श्रद्धालु

गर्ग चौराहा से आने वाले श्रद्धालु खिरहनी ब्रिज के ऊपर बाईं तरफ निर्धारित स्थान पर दोपहिया वाहन पार्क कर सकेंगे तथा वहां से पैदल सत्यनारायण मंदिर की ओर जा सकेंगे और दर्शन पश्चात वापस अपने दोपहिया वाहन को लेकर गर्ग चौराहा तरफ जा सकेंगे।

अन्य वाहन निषाद स्कूल में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क किए जा सकेंगे। पार्किंग के पश्चात प्लेटफॉर्म नंबर-05 से रबड़ फैक्ट्री अथवा बाबा घाट होते हुए दुर्गा चौक की ओर आवागमन किया जा सकेगा।

3. खिरहनी ब्रिज के नीचे से सत्यनारायण मंदिर जाने वाले श्रद्धालु

खिरहनी ब्रिज के नीचे से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन निषाद स्कूल के निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कर पैदल मंदिर की ओर जा सकेंगे।

4. सत्यनारायण मंदिर के आसपास निवासरत स्थानीय नागरिक

स्थानीय नागरिकों के लिए खिरहनी ब्रिज से आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि आवागमन के दौरान आधार कार्ड अथवा अन्य निवास संबंधी प्रमाण साथ रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय निवास की पुष्टि की जा सके।

🚛 कमर्शियल एवं भारी वाहनों पर प्रतिबंध

दिनांक 04/09/2026 को 16:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सत्यनारायण मंदिर की ओर आने-जाने वाले सभी कमर्शियल वाहन—लोडर, पिकअप, एलपीटी, ट्रैक्टर आदि, तथा नो-एंट्री में छूट प्राप्त भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

👁️ सीसीटीवी की “तीसरी आँख” से रहेगी निगरानी

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के प्रमुख मार्गों, चौराहों, पार्किंग स्थलों तथा यातायात प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस कंट्रोल रूम एवं निगरानी टीम द्वारा भीड़ की स्थिति, यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी जाएगी।

सीसीटीवी की तीसरी आँख से पूरे क्षेत्र की निगरानी करते हुए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, यातायात उल्लंघन अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

🛑 विशेष सावधानियां

🔹 निर्धारित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त सड़क पर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।
🔹 मंदिर के आसपास नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें।
🔹 पार्किंग स्थल से मंदिर तक आवागमन में पैदल श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित मार्ग का उपयोग करें।
🔹 वाहन चालक अपने वाहनों को इस प्रकार पार्क करें कि आपातकालीन वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो।
🔹 पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड, डायवर्जन एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।
🔹 भीड़ अधिक होने की स्थिति में पुलिस द्वारा तत्कालीन आवश्यकता के अनुसार यातायात मार्ग में परिवर्तन/डायवर्जन किया जा सकता है।

🙏 आमजन से अपील

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील है कि—

🔹 निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें।
🔹 सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।
🔹 यातायात पुलिस एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
🔹 अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न करें।
🔹 दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
🔹 अपने साथ आए बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
🔹 आपातकालीन वाहनों को निर्बाध मार्ग प्रदान करें।
🔹 यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
🔹 सीसीटीवी निगरानी को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों एवं निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आपका सहयोग ही जन्माष्टमी महोत्सव को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

🙏 जिला पुलिस कटनी की ओर से समस्त श्रद्धालुओं को
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

— निवेदक —

जिला पुलिस, कटनी (म.प्र.)

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com