Top News

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: अयोध्या-काशी यात्रा के लिए कटनी

*🔶 सच की ख़बर 24 🔶*


*मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: अयोध्या-काशी यात्रा के लिए कटनी से 23 सितंबर तक करें आवेदन*
*जिले को मिलीं 196 सीटें, 22 से 27 अक्टूबर तक चलेगी विशेष ट्रेन*
कटनी/मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कटनी जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या और काशी (वाराणसी) के दर्शन का अवसर मिलने जा रहा है। यात्रा के इच्छुक 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग 23 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह यात्रा आगामी 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
*जिले के लिए 196 सीटें निर्धारित*
प्रशासन के अनुसार, इस तीर्थयात्रा के लिए कटनी जिले को कुल 196 सीटें आवंटित की गई हैं। तीर्थयात्रियों को ले जाने वाली विशेष ट्रेन बालाघाट से रवाना होकर मंडला, डिंडोरी और कटनी मार्ग से होते हुए अयोध्या-काशी पहुंचेगी तथा दर्शन उपरांत इसी मार्ग से वापस लौटेगी।
*महिलाओं को आयु में छूट, बुजुर्गों को सहायक की सुविधा*
योजना के तहत महिला आवेदकों को आयु सीमा में दो वर्ष की विशेष छूट दी गई है, इसके साथ ही, 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने साथ एक सहायक (अटेंडेंट) ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए उन्हें आवेदन के समय ही उल्लेख करना होगा।
*जरूरी दस्तावेज और आवेदन केंद्र*
इच्छुक नागरिकों को आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी तथा पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी आदि) संलग्न करना अनिवार्य होगा।
आवेदन प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों के आवेदक नगर निगम उपायुक्त या संबंधित सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) के कार्यालय में और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पास 23 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com