Top News

हरषष्ठी व्रत पालन का विधिवत पूजन अर्चना वंदन कर कथा का श्रवण किया




आस्था और परंपरा का महापर्व सौहार्दपूर्ण हमारे बड़े बुजुर्ग और बच्चों की दीर्घायु की मंगल कामना उनका जीवन मंगलमय हो समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित अन्य मातृशक्तियों ने ईश्वर से की प्रार्थना*....
*जिला कटनी*../ आज सम्पूर्ण भारत वर्ष मे बड़े-बुजूर्ग और अपने बच्चो का जीवन मंगलमय और सुखमय जीवन व्यतीत हो ऐसी मंगलकामानाओं के साथ मिलकर हर षष्ठी व्रत का विशेष महत्व है इसी संदर्भ मे समाजसेवी क्षेत्र व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के निजनिवास पर माता हलषष्ठी की और प्रभु श्रीकृष्ण के बड़े भैया बलदाऊ जी का जन्मोत्सव विधि विधान मंत्र उच्चारण के पूजा-पाठ कर हवन यज्ञ और हर्षोल्लास से मनाया गया समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बताया कि यह हमारे हिन्दू सनातन भारतीय धार्मिक आस्था और परम्पराओं से जुड़ी आस्था का महापर्व है मातायें दिनभर व्रत रखने के बाद आज घर-परिवार में हरषष्ठी व्रत पालन का विधिवत पूजन अर्चना वंदन कर कथा का श्रवण किया और प्रभु विघ्नहर्ता श्रीगणेश . कार्तिकेय और प्रभु भोलेनाथ . माता पार्वती की कृपा बनी रहे और परिवार समाज मे सुख शांति तथा संतान के उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की हरछठ व्रत भाद्रपद के कृष्ण पक्ष में शहरी और ग्रामीण महिलाओं मे विशेष उत्साह देखने को मिलता है समाजसेवी श्रीमति रेखा नामदेव,शिक्षिका श्रीमति मीना विश्वकर्मा सुश्री निधि नामदेव गोलू लड्डू विश्वकर्मा और अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित अन्य मातृशक्तियों ने ढोलक झाझं मजीरा के साथ मिलकर भक्तिभाव से सुंदर भजन-कीर्तन कर हर षष्ठी माता से अपने बच्चो की लंबी उम्र की कामना की तत्पश्चात शाम को फलाहार मे बिना हल चलाये वस्तुओं का पसई के चावल .महुआ. दूध दही मठा और फल खाकर व्रत का पालन किया और सभी के द..।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com