Top News

जैन मिलन कटनी द्वारा पर्युषण पर्व के पावन अवसर हुआ धार्मिक तंबोला


सच की ख़बर 24





जैन मिलन कटनी द्वारा आयोजित धार्मिक तम्बोला कार्यक्रम सानंद संपन्न
कटनी। जैन मिलन कटनी द्वारा पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर आयोजित “धार्मिक तम्बोला” कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सानंद संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जैन समाज के हजारों की संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तम्बोला खेल का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों को आकर्षक एवं बंपर पुरस्कार प्रदान किए गए। धार्मिक वातावरण के साथ मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन ने उपस्थित सभी लोगों में विशेष उत्साह और उमंग का संचार किया।
इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री सुभाष सिंघई की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जैन मिलन कटनी के अध्यक्ष श्री अंकुर जैन (गिफ्ट सेंटर) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनों, अतिथियों, सहयोगियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।




कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष निशा जैन, सचिव संचित जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, उपाध्यक्ष विभोर जैन, सहमंत्री वैभव जैन, अभिषेक जैन, राहुल जैन, महिला सचिव नीतू जैन, शरद जैन, रंजना जैन, रचना जैन, मीनू जैन, नम्रता जैन सहित जैन मिलन कटनी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
जैन मिलन कटनी की ओर से सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। 🙏

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com