Top News

सेवा से संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर


सच की ख़बर 24

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता,पितृ पुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित हुआ । 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, महापौर श्रीमति प्रीति सूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर के महत्त्व को बताया । आज आयोजित रक्त दान शिविर में जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मानव सेवा में पहल करते हुए रक्त दान कर अपनी सहभागिता निभाई साथ ही उपस्थित वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने रक्त दान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, रामरतन पायल, रवि खरे,  आशीष गुप्ता बाबा, सुरेश सोनी, सत्यनारायण अग्रहरि, अम्बू वर्मा, पप्पा मिश्रा मीडिया सह प्रभारी मयंक गुप्ता, अभिषेक शर्मा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, आई टी सेल जिला प्रभारी सचिन तिवारी मंडल अध्यक्ष रजत जैन सहित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
#

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com