Top News

विजयराघगढ़ में शांति समिति की बैठक संपन्न*


सच की ख़बर 24

*विजयराघगढ़ में शांति समिति की बैठक संपन्न*
विवरण -  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन में दिनांक 13/09/2026 को थाना परिसर विजयराघवगढ़ में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य रूप से, कनिष्ठ अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. विजयराघवगढ़, उपाध्यक्ष नगर परिषद विजयराघवगढ़, पत्रकार बंधू, गणमान्य नागरिक, वार्ड पार्षद, गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ता उपस्थित हुये, शांती समिति की बैठक के दौरान गणेश पण्डालों की समुचित व्यवस्था करने, पण्डाल में कार्यकर्ताओं की लगातार उपस्थिति होने के संबंध में समझाईश दी गई, गणेश पण्डालों के लिये विधिवत बिजली कनेक्शन लेने तथा गणेश पण्डालों के कारण यातायात बाधित नहीं होने संबंधी दिशा निर्देश दिये गये, गणेश पण्डालों में शासन की हेल्पलाईन नम्बरों को लेखन कराने, शहर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये, गणेश विसर्जन चल समारोह एक ही दिवस में करने तथा विसर्जन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, गणेश उत्सव पर्व को शांति पूर्वक मनाने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक के अंत में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अभिषेक चौबे ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com