Top News

कटनी के प्रतिष्ठित पुरोहित चिंतामणि जी नहीं रहे


(सच की ख़बर 24)

कटनी। कटनी के प्रतिष्ठित पुरोहित पंडित चिंतामणी प्यासी का दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कल उन्हें पैर और कमर की हड्डी टूटने की वजह से डॉक्टर ऋषि जैन की अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर बाद इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उनके शिष्यों में बहुत दुःख है ।

पंडित चिंतामणी प्यासी ने लंबे समय तक पुरानी बस्ती स्थित मसुरहा वार्ड में निवास किया एवं पिछले कुछ समय से वे अपना मकान सूफी संत नगर में बनवाकर रह रहे थे। उनके सैकड़ों शिष्य हैं, जो दुखी हैं। पुरानी बस्ती क्षेत्र के अनेक घरों में पूजा पाठ के कार्यक्रम वे ही संपन्न कराते थे, इसके अलावा गौतम गली स्थित शंकर जी के मंदिर से वे नियमित तौर पर जुड़े रहते थे। उनके असमय निधन की खबर से शोक व्याप्त हो गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com