Top News

संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि





संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि 

अनुशासन और अटूट समर्पण की मिसाल थे कुशाभाऊ : दीपक सोनी टंडन 
कटनी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे के तिथि के अनुसार जन्माष्टमी पर मनाई जाने वाली जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई  जिसने कार्यकर्ताओं ने उन्होंने याद करते हुए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कहा श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी का जीवन अनुशासन और अटूट समर्पण की एक मिसाल थे।  ‘सादगी और उच्च विचारों के धनी, कुशाभाऊ ठाकरे ने सहजता से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र और समाज के उत्थान के कार्यों हेतु तैयार किया। उन्होंने अपने संगठन कौशल से असंख्य अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उनका जीवन उनसे मिले संस्कार हमें सदैव बताए आदर्शों पर चलने को प्रेरित करता रहेगा।’
वरिष्ठ नेता श्री पीतांबर टोपनानी, श्री कैलाश जैन सोगानी , श्री सुनील उपाध्याय ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व और संगठनात्मक विचारों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक नहीं, अनेकों कार्यकर्ताओं का जीवन कुशाभाऊ ठाकरे जी ने गढ़ा, कार्यकर्ता को काम करने का पूरा अवसर कैसे मिले, वे इसकी चिंता करते थे. वह कार्यकर्ताओं से अत्यधिक और निश्छल प्रेम करते थे, जैसे भगवान श्री कृष्ण सभी को प्रेम करते थे और लोग उनसे करते थे, उसी तरह कुशाभाऊ कार्यकर्ताओं से और कार्यकर्ता उनसे प्रेम करते थे.' । श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला मंत्री श्री आशीष गुप्ता बाबा ने किया आअइस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ नेता श्री रामरतन पायल, श्री पीतांबर टोपनानी, श्रीमती प्रीति सूरी,  श्री सुनील उपाध्याय, श्री कैलाश जैन सोगानी, श्रीमती सीमा जैन सोगानी,श्री रम्मू साहू, श्री आशीष गुप्ता बाबा, श्रीमति सपना सरावगी, श्री सचिन तिवारी, श्रीमती ऋचा गेलानी, श्री यज्ञदत्त मिश्रा,श्री मृदुल द्विवेदी ,श्री पारस जैन, श्री प्रदीप साहू,श्री कौशलेश मिश्रा, श्री रजत जैन, श्री संजू गर्ग , श्रीराम पटेल, श्री आयुष पाण्डे,श्री कौशल दुबे, श्रीमती पार्वती तामिया,श्री अक्षय श्रीवास्तव, श्री सचिन निषाद, श्री आशीष मिश्रा, श्री अतिन अग्रवाल,श्री शिवम मिश्रा, श्री विवेक जैन श्री नमन दुबे, श्री नवीन मोटवानी,श्री राजू यादव सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
*सचिन तिवारी* जिला संयोजक भाजपा सोशल मीडिया

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com