सच की ख़बर 24
💥 *कुठला पुलिस ने पकड़ी आटो में शराब तस्करी की खेप, 61 लीटर अवैध शराब एवं आटो जप्त* 💥
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आटो में में 61 लीटर अवैध शराब तस्करी की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 13/09/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना मिलने पर कि एक आटो में में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज तरफ आने की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही की गई जो लमतरा ओव्हर ब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड़ रेल्वे लाईन के किनारे रोड़ में घेराबंदी कर आटो क्रमांक MP21ZJ8883 को पकड़ा गया पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में आटो में बैठे व्यक्ति से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कुमार यादव पिता संजय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरहटा हाल कन्हवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया आटो की तलाशी लेने पर आटो के अन्दर बीच में रखे 07 कार्टून खाकी रंग के , कार्टूनो के अन्दर देशी मशाला / सफेद शराब पाई गई। 06 खाकी कार्टूनों में 50-50 पाव शराब तथा एक खाकी कार्टून जिसमें 42 पाव कुल 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब भरी हुई थी । विधि अनुसार कार्यवाही की गई । बरामद शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये पाई गई । साथ ही घटना में प्रयुक्त आटो की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 04 लाख 34 हजार दो सौ रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 833/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।
जप्ती –
7 पेटी पेटी प्लेन देशी शराब कुल 61.56 लीटर कीमती लगभग 34,200 रुपये, महिन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक MP21ZJ8883 कीमती 4,00,000 रुपये, कुल जप्ती 04,34,200 रुपये
विशेष भूमिकाः-
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Post a Comment