Top News

50% छूट का लाभ कल रविवार को भी मिलेगा

*जलकर राहत योजना के तहत शनिवार को 175 से अधिक उपभोक्ताओं ने लिया 50% छूट का लाभ*

 *योजना के सिर्फ 4 दिन शेष,रविवार को भी खुलेंगे निगम के कैश काउंटर*

*एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित*

कटनी। जलकर की बकाया राशि पर 50 प्रतिशत छूट पाने का मौका अब सिर्फ चार दिन शेष है। योजना की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। समय सीमा नजदीक आते ही नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को अवकाश के बावजूद निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर सहित सुभाष चौक, इंदिरा गांधी वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर के पास तथा वंशस्वरूप वार्ड चंदी की दफई में आयोजित शिविर के माध्यम से 175 से अधिक उपभोक्ताओं को बकाया जलकर जमा कराकर 50 प्रतिशत छूट की सुविधा प्रदान की गई।

*रविवार को भी सुविधा, आखिरी मौका न गंवाएं*

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार शासकीय अवकाश दिवस पर भी निगम एवं जोन कार्यालय के कैश काउंटर एवं फॉरेस्टर वार्ड सुदर्शन बाल मंदिर स्कूल के पास एवं आचार्य विनोबा भावे वार्ड दुर्गा चौक खिरहनी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पात्र उपभोक्ता एकमुश्त बकाया जमा कर योजना के तहत मिलने वाली 50 फीसदी छूट का लाभ ले सकते हैं। 

*एक दर्जन से अधिक कनेक्शन विच्छेदित*

शनिवार को आयोजित वसूली अभियान के दौरान निगम के राजस्व अमला डोर-टू-डोर संपर्क कर बकायेदारों को योजना की जानकारी से अवगत कराया गया। वहीं पर्याप्त सूचना और समय दिए जाने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी गई है। शनिवार को अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित किए गए। निगम ने साफ किया है कि बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

*घर बैठे ऑनलाइन भुगतान सुविधा*

कैश काउंटर तक नहीं पहुंच पाने वाले उपभोक्ता ई-नगरपालिका करदाता पोर्टल https://www.enagarpalika.mp.gov.in
अथवा मोबाइल ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpuadd.enpcitizen
 के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से भी पात्र उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।

निगम प्रशासन ने नगर के बकाएदार जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि अवसर सीमित है। अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते बकाया जलकर जमा करें और आधी राशि की राहत का लाभ उठाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com