Top News

मात्र 2 दिन शेष जलकर राहत योजना का लाभ लेने के लिए


*जलकर राहत योजना का लाभ लेने के लिए मात्र दो दिवस शेष*

*कृषि उपज मंडी, शंभू टॉकीज के पास एवं सुभाष चौक पर विशेष शिविर आयोजित, बकाया जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट*

कटनी। नगर पालिक निगम की जलकर राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब मात्र दो दिवस शेष हैं। योजना के तहत बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्रदान की जा रही है। निगम प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम तिथि 10 सितंबर का इंतजार किए बिना इस विशेष राहत का लाभ उठाकर अपने पुराने बकाये का निपटारा करें।
  

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मंगलवार को पहरूआ कृषि उपज मंडी, शंभू टॉकीज के पास सरावगी सदन एवं सुभाष चौक में विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। निगम प्रशासन ने अपील की है कि अवसर सीमित है—आज बकाया जमा करें, 50 प्रतिशत छूट पाएं और जलकर संबंधी पुरानी देनदारी से मुक्त हों।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com