Top News

अगर मांगे नहीं सुनी तो 18 को दी आत्मदाह की चेतावनी


सच की ख़बर 24

यूजीसी बिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर कटनी में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब और आगे दिशा की ओर बढ़ रहा है कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने पिछले 10 दिनों से अनशन पर बैठे अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश उरमलिया ने 18 सितंबर को अनशन स्थल पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। 

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि यदि 18 सितंबर से पहले क्षेत्रीय सांसद आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगें नहीं सुनते और उचित आश्वासन नहीं मिलता है, तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाएंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद, श्री राजपूत करणी सेना सहित जिले के विभिन्न ब्राह्मण एवं सामान्य वर्ग संगठनों द्वारा मांगों के समर्थन में 7 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने बिना अन्न ग्रहण किए अनशन किया जा रहा है। 

संगठनों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर को संबोधित पत्र सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर किए जाने, यूजीसी बिल को पूरी तरह समाप्त करने तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत सक्षम अधिकारी की जांच के बाद ही मामला दर्ज किए जाने की मांग शामिल है।

अनशनकारियों में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा ने कहा कि हमारी मांगे सुनने स्वयं क्षेत्रीय सांसद 17 सितंबर तक आंदोलन स्थल पर आये और उनकी मांगें सुने तथा उन्हें लोकसभा में चर्चा के लिए रखा जाए। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में अपेक्षित पहल होती है और मांगों पर उचित आश्वासन मिलता है, तो अनशन समाप्त कर दिया जाएगा। अन्यथा 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी गई है।
पत्रकार वार्ता में नारायण प्रसाद समदड़िया, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा, विवेक तिवारी, भरत तिवारी, गुरमुख बाघरानी, चेतन सचदेवा, मोहित ठाकुर, मनोज मिश्रा, सचिन रजक, दीपक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com