Top News

जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन




भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन कटनी जिला जेल में भी मनाया गया। जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने पहुंची बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

इस दौरान कई ऐसे भावुक पल भी देखने को मिले, जब भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ कटनी जिला जेल में भी रक्षाबंधन का आयोजन किया गया।

सुबह से ही जेल परिसर में अपने भाइयों से मिलने के लिए बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लंबे समय बाद भाई से मुलाकात और उसकी कलाई पर राखी बांधने की खुशी बहनों के चेहरों पर साफ दिखाई दी।

जिला जेल में पहले से ही राखी की व्यवस्था की गई थी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों से वादा किया कि वे भविष्य में बेहतर जीवन जीने और गलत रास्ते से दूर रहने का प्रयास करेंगे। रक्षाबंधन के अटूट बंधन के त्यौहार को लेकर जिला जेल प्रशासन ने मुख्याल से मिले निर्देशानुसार दो दिनों पूर्व तैयार शुरू कर दी थी।

इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं नियमों के तहत की गईं थी 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com