Top News

नहीं लगेगा इस बार लल्लू भैया की तलैया में कजलिया मेला




सालों से मनाया जा रहा कजलिया मेला, इस बार लल्लू भैया की तलैया में नहीं लगेगा

कटनी। वर्षों से लल्लू भैया की तलैया में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध कजलिया मेला इस बार वहां आयोजित नहीं किया जाएगा। मैदान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मेला मैदान में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और जमीन पर फिसलन बनी हुई है। ऐसे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, बच्चों, महिलाओं तथा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

आयोजन समिति के मृदुल अग्रवाल के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार एवं संबंधित जिम्मेदारों द्वारा मैदान की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लल्लू भैया की तलैया में मेला नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है। 


सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया निर्णय, श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों से सहयोग की अपील।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com