कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर महोदय के निर्देश पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कटनी में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम मे मिशन चौक पर स्थित को जी मिष्ठान भंडार से खोया पेड़ा, दुध बर्फी, नमकीन, इंदौर सेव भंडार से बूंदी लड्डू, खोया बर्फी, सिल्वर टाकीज पर स्थित बाहुबली दुध भंडार से पनीर ,खोया, सिल्वर टॉकीज रोड पर स्थित शानू मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला, नमकीन ,बर्फी, बाहुबली खोया भंडार से खोया पेड़ा, खोया आदि खाद्य पदार्थों का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका होने पर खाद्य पदार्थ के नमूने जांच हेतु लिए |इसी क्रम में पन्ना मोड़ पर स्थित पटेल मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया, बस स्टैंड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से खोया पेड़ा,पुराणी स्थित गोरे लाल मिठाई भंडार से बूंदी लड्डू, कलाकंद, बस स्टैंड कटनी पर स्थित ओम साई मिठाई शॉप से लड्डू एवं सलोनी के नियमानुसार नमूने लिए गये। जिसे खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला परीक्षण से प्राप्त परिणामों के आधार पर ही खाद्य पदार्थ की वास्तविक संरचना एवं गुणवत्ता के संबंध में अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित कार्रवा
त्योहार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
sachkikhabar24.online
0


Post a Comment