Top News

आयकर अधिकारी मानवेंद्र सिंह गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले, साइलेंट अटैक की आशंका




आयकर अधिकारी मानवेंद्र सिंह गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिले, साइलेंट अटैक की आशंका; विभाग में हड़कंप
कटनी। शहर के आयकर विभाग में पदस्थ अधिकारी मानवेंद्र सिंह का शव गेस्ट हाउस के कमरे में संदिग्ध/अचेत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों ने साइलेंट हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। घटना के बाद से आयकर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
तत्संबंध में प्राप्त जानकारी मानवेंद्र सिंह आयकर कार्यालय के समीप स्थित कॉलोनी के गेस्ट हाउस में अकेले रहते थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले, तो एक कर्मचारी उन्हें जगाने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो कर्मचारी ने इसकी सूचना दफ्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में मानवेंद्र सिंह बेड पर अचेत पड़े हुए थे। तुरंत डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे तक मानवेंद्र सिंह ने अपने मित्रों से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद भोजन करके वे सो गए थे।

*परिजनों के पहुंचने पर होगा पोस्टमार्टम*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। मृतक अधिकारी के परिजन उत्तर प्रदेश में रहते हैं, जिन्हें हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के शुक्रवार सुबह कटनी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com