Top News

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान हुआ कार्यक्रम




सावन के प्रथम सोमवार को समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आत्मीय भव्य सम्मान, पुष्पवर्षा व अंगवस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद

कटनी। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा जिला अधिवक्ता संघ परिसर में पितृतुल्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में एक गरिमामय एवं आत्मीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मंचासीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पुष्पवर्षा, रोली-तिलक, मोतियों की माला, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया।

समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम, रामजी तिवारी, डी.आर. रजक, पूर्व शासकीय अधिवक्ता राजकुमार उरमलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता सनत परौहा एवं अधिवक्ता महमूद खान सहित अनेक वरिष्ठ विधिज्ञ उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतु परौहा, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, सचिव राजकुमार तिवारी कार्यरणीय सदस्य नानक देवनी समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी, अधिवक्ता रेणु सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।

अपने उद्बोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम एवं डी.आर. रजक ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिस आत्मीयता, श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्मानित किया गया, उससे सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं, मातृशक्ति अधिवक्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी. शर्मा, विष्णु पटेल, अधिवक्ता अरुण खरे, मीडिया प्रभारी अंगद कुशवाहा, अधिवक्ता मोहन निषाद, एड0 दुष्यंत गुप्ता, उमाकांत पटेल, हाईकोर्ट जबलपुर के एड अजय वीरभद्र माली, एड0 सुजीत द्विवेदी,जूनियर अधिवक्ता आयुष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com