Top News

24 अगस्त को कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा 1:00 बजे जगन्नाथ मंदिर से निकलेगी




दिनांक 24 अगस्त दिन सोमवार समय दोपहर 1:00 बजे जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मधई मंदिर पहुंचेगी 
कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा 
नगर के वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिकों ने,समस्त संगठनों ने लिया निर्णय 
संकल्प यात्रा मार्ग में होगा देवाधिदेव महादेव के धाम कैलाश पर्वत का पूजन अर्चन 
धर्म मय होगा वातावरण, लाभान्वित होंगे नगर के श्रद्धालु जन 

🏔️⛳🛕✊
हर हर महादेव,बोल बम 

19 अगस्त बुधवार को जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक,सांस्कृतिक, स्वयंसेवी,धार्मिक सभी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक
सांय 4:00 बजे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय विभाग संघचालक 
श्रीमान विपिन तिवारी जी के मुख्याथित्य एवं 
भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक 
श्रीमान गिरिराज किशोर 'राजू' पोद्दार, 
महाकौशल प्रांत मंत्री श्रीमान दयाशंकर कनकने, 
कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा के संयोजक गायत्री परिवार के प्रमुख वरिष्ठ सदस्य श्रीमान जगदीश सिंह भदोरिया की विशिष्ट उपस्थिति एवं 
भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाअध्यक्ष श्रीमान रामदयाल गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
भगवान जगन्नाथ जी के जयकारों से एवं 
शंकर भगवान पार्वती जी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलन,माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई।
श्री रवि उरमालिया जी द्वारा रुद्राष्टक पाठ किया गया 
श्री राम दयाल गुप्ता जी ने भारत तिब्बत सहयोग मंच के विषय में कटनी जिले की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी 
श्री जगदीश सिंह भदोरिया द्वारा कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा के मार्ग और अन्य विवरण की जानकारी दी गई।
श्रीमान विपिन तिवारी जी ने राष्ट्रीय चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में 
कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता की आवश्यकता बताइ 
श्री दयाशंकर कनकने ने शहर के वरिष्ठ प्रबुद्ध धार्मिक जन से आह्वान किया की 
अधिकतम सहभागिता संकल्प यात्रा में प्रदान करें 
श्री गिरिराज किशोर पोद्दार जी ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संदर्भों का विस्तृत विवेचन करते हुए बताया कि 
जैसे सनातन के लिए राम मंदिर का मुद्दा महत्वपूर्ण था 
वर्तमान में मथुरा,काशी का मुद्दा महत्वपूर्ण है इसी तरह से 
कैलाश मानसरोवर मुक्ति का मुद्दा भी हमारे लिए अत्यंत महत्व का है 
जिसके लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरपूर कार्य किया जा रहा है
शहर के वरिष्ठ,प्रबुद्ध,सनातनी धर्म प्रेमियों की बैठक में उपस्थिति,सहभागिता ने 
दिनांक 24 अगस्त सावन मास के अंतिम सोमवार को 
दोपहर 1:00 बजे जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होने वाली 
कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा की भव्यता और दिव्यता की पृष्ठभूमि का निर्धारण किया।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से उपस्थित सभी बंधुओ ने अपने वक्तव्य में भाव व्यक्त किया कि 
सावन मास चल रहा है, प्रत्येक सनातनी बाबा भोलेनाथ के प्रति अपने समर्पण भाव और श्रद्धा से सरोबार है।
अतः सभी का ध्यान बाबा भोलेनाथ को समर्पित इस संकल्प यात्रा की ओर बने 
अपने-अपने स्तर पर हम जो भी कर सकते हैं यात्रा के निमित्त अवश्य करें। 
चाहे वह स्वयं की सहभागिता हो अथवा सहयोग हो 
क्योंकि सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूर्णतः सनातन का धार्मिक कार्य है। 
इसमें बुलावे का इंतजार कैसा 
हम मंदिर जाते हैं कोई बुलावे का इंतजार नहीं करते 
इसी तरह से इस संकल्प यात्रा में भी स्व-प्रेरणा से स्व-स्फूर्त सहभागिता करें। 
यह अति आवश्यक है। 
श्री शैलेंद्र असाटी द्वारा कैलाश मानसरोवर मुक्ति का संकल्प करवाया गया 
आभार प्रदर्शन श्री राजेश बनवारी द्वारा किया गया 
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अभय कनकने द्वारा किया गया 
आगंतुकों को साहित्य वितरण बच्चू निषाद पूर्व पार्षद,प्रदीप गौतम संयोजक किसान हित मंच, अर्पित पोद्दार पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा किया गया। 
जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया कि 
उनके सौजन्य से स्थान एवं सुविधा उपलब्ध हुई जिससे बैठक गरिमामयी रूप से संपन्न हुई 
शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री केशव कमल मोहनानी, संजय आनंद,मातृशक्ति श्री श्रीमती रामप्यारी निषाद, ममता खरे, 
उद्योग संचालक,दीपक सरावगी ,नरोत्तम तिवारी, रमेश साहू,अखिलेश दुबे, दिनेश चंपुरिया,प्रकाश पटेल,मोहनलाल विश्वकर्मा,राजेश कुमार पटेल, हरीश चौधरी,दीपक यादव,शील कुमार बहरे,नवीन कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सागर ताम्रकार,नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुरेश रोचलानी,संतोष चौदहा,संतोष पांडे,सुधीर कुमार,शुभम सिंह कच्छवाह,आशीष तिवारी, अग्निहोत्री जी,समित बहरे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पार्थ सेठिया, एवं अन्य बंधुओं की सारगर्भित उपस्थिति ने बैठक को बल प्रदान किया।

गौ रक्षा सम्मान संगठन के श्री शैलेंद्र सिंह भदोरिया श्री संतोष सोनी जी द्वारा 
संकल्प यात्रा में गौ माता की झांकी 
श्री दिनेश चांपुरिया और शैलेंद्र असाटी आदि द्वारा दुर्गा चौक से हनुमान जी की झांकी निकालने एवं 
बधाई उत्सव कमेटी के श्री पुत्तू दीक्षित,बबलू चौदहा द्वारा 
संकल्प यात्रा का स्वागत लक्ष्मी नारायण मंदिर पर 
सिंधु नौजवान मंडल के सचिव सुनील प्रथ्यानी,राजकुमार पोहानी द्वारा देश भंडार के सामने संकल्प यात्रा का स्वागत करने की जानकारी दी गई।
🙏
हर हर महादेव 
मान हमारा मानसरोवर, 
चीन के अवैध कब्जे से मुक्त करवाना है 
कैलाश मानसरोवर 
🏔️
कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प 
इस संकल्प का नहीं कोई विकल्प 
बोल बम 
💐
जगदीश सिंह भदोरिया 
संयोजक 
संकल्प यात्रा
8085938881

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com