Top News

कटनी की आस्था सिजारिया का विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए पूरे भारत से युवा कलाकार वर्ग में चयन



 
कटनी। (सच की खबर 24) कटनी की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया , सुपुत्री श्रीमती सीमा सिजारिया एवं स्वर्गीय श्री दीपक सिजारिया, का इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनीअट्टम द्वारा आयोजित ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए पूरे भारत से युवा कलाकार वर्ग में चयन किया गया। आस्था को कथक के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं निरंतर सक्रियता के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

आस्था सिजारिया कथक गुरु पंडित जय किशन महाराज जी एवं श्रीमती आशा शर्मा जी की शिष्या हैं। वे लखनऊ घराने की कथक कलाकार हैं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुकी हैं।

आस्था को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT), नई दिल्ली द्वारा कथक के क्षेत्र में छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई है। इसके साथ ही उन्हें दूरदर्शन की बी-हाई ग्रेडेड कलाकार के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।
कथक के प्रति उनकी निरंतर साधना, मंचीय प्रस्तुतियों एवं युवा पीढ़ी के बीच भारतीय शास्त्रीय नृत्य को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए मिली यह उपलब्धि उनके परिवार, गुरुजनों एवं कटनी शहर के लिए गौरव का विषय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com