कटनी। आज कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस पार्टी का एक ज्ञापन समारोह कार्यक्रम रहा जिसमें जिला शहर कांग्रेस की टीम उपस्थित थी जिसमें उपस्थित जनसमूह द्वारा नारेबाजी की जा रही थी उसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वारा अपने उदबोधन में नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा दिए गए जो एक ताल में लगे जिससे उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा भी जिंदाबाद के नारे लगा दिए गए
आज शहर में इस नारे से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, लखनऊ में एक आयोजित रैली में धार्मिक भावनाओं को आहत पहुँचने से कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पुलिस को एक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा दिए कहा जा रहा है कि नारे वो कुछ ओर लगाना चाहते थे लेकिन लगा कुछ ओर दिए

Post a Comment