Top News

छिंदवाड़ा से मैहर पदयात्रा कर रहे छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू का कल दद्दाधाम आगमन




*छिंदवाड़ा से मैहर पदयात्रा कर रहे छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू जी का कल शुक्रवार सायं 6:30 बजे दद्दाधाम आगमन।*
➖▪️➖▪️➖▪️➖
*भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन जी ने कार्यकर्ताओं व धर्म प्रेमी नागरिकों से उनके एवम सहयात्रियों के भव्य स्वागत का आह्वान किया।

जनकल्याण, देश की समृद्धि सहित प्रदेश व क्षेत्र की उन्नत्ति, सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवम अन्य प्रमुख उद्देश्य को लेकर प्रत्येक वर्ष पदयात्रा करने वाले छिंदवाड़ा के युवा भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू इस बार छिंदवाड़ा से मां शारदा धाम, मैहर की पदयात्रा पर निकले हैं। 
हर्ष का विषय है कि कल शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सायं 6:30 बजे वे अपने दल के साथ दद्दा धाम पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के उपरांत 11 जुलाई, शनिवार को सांसद विवेक बंटी साहू प्रातः कटनी से मैहर के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन जी ने भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बंधु/भगिनी एवं आम नागरिकों से सादर आह्वान किया है कि कल 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को सायं 6:30 बजे दद्दधाम पहुंचकर पदयात्री के रूप में कटनी पहुंचने वाले छिंदवाड़ा सांसद श्री बंटी साहू जी एवम उनके साथी समस्त पदयात्रियों का भव्य स्वागत अभिनंदन करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com