Top News

कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आगमन


कटनी। कल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का आगमन हो रहा है जो एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे है साथ ही खुजराहों लोकसभा के सांसद एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा म.प्र. के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद विष्णुदत्त शर्मा  एवं प्रदेश के परिवहन-स्कूल शिक्षा मंत्री (कटनी जिला प्रभारी)  उदय प्रताप सिंह का कल शनिवार, 04 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे कटनी आगमन हो रहा है। सर्किट हाउस, माधव नगर पहुंचकर नेताद्वय 11:30 बजे होटल द अरिंदम में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कटनी के सर्वांगीण विकास पर सार्थक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला तथा लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1:15 बजे सांसद बी डी शर्मा एवम प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर भेंट करेंगे। उसके बाद 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रमुख अधिकारियों की आयोजित एक वृहद बैठक में शामिल होंगे। बैठक उपरांत नेतागण का कटनी से प्रस्थान होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी "टंडन" ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता कल शनिवार, 04 जुलाई को दोपहर 1:15 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर  सांसद जी एवं प्रभारी मंत्री जी से भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत अभिनंदन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com