Top News

धोखाधड़ी फ्रॉड जालसाज़ी के आरोप में रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार*……..


*महेंद्र गोयनका गिरफ्तार*
*धोखाधड़ी फ्रॉड जालसाज़ी के आरोप में रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार*……..

कल रात कोलकत्ता पुलिस ने कटनी निवासी संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में रायपुर निवासी षड्यंत्रकारी महेन्द्र गोयनका को फ़र्ज़ीवाडा धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार कर कोलकत्ता ले गए हैं ।

*फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से पाठक परिवार के स्वामित्व वाली कई कंपनियों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया । इस संबंध में कोलकत्ता में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी 467/468/471 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके परिपालन में महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी की गई है*
मध्य प्रदेश में भी मामला कायम होने पर गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी कई बार दविश देने पर भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी बीच में मध्य प्रदेश में मामला कायम होने के बाद गिरफ्तारी न होना मध्य प्रदेश पुलिस के लिए संशय की स्थिति पैदा करता है साथ ही गोयनका के पक्ष में खबर चलाने में कुछ छोटे मीडिया संस्थान की भी साथ रहा है 

महेंद्र गोयनका, जो रायपुर निवासी है और पूर्व में मध्य प्रदेश के विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी में काम करता था एवं यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एक प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत रहा है, गोयनका पर जालसाजी एवं धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के अनुसार, यह मामला सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं और कंपनी के बिके हुए माल को छल-कपट करके बेचने से जुड़ा हुआ है।


इसके अतिरिक्त, गोयनका के डायरेक्टर्स के विरुद्ध भी कटनी म॰प्र में दो अलग-अलग प्रकरण 420/120B/467/468/471 की प्राथमिकी दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, उनके सहयोगियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज की जा चुकी हैं, उसके बाद भी वे पिछले लगभग डेढ़-दो वर्ष से फरार बताए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

*
बताया जा रहा है कि मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के 9 मई 2025 के आदेश में महेंद्र गोयनका एवं उनके परिवार पर एमएम वित्तीय गबन से संबंधित टिप्पणियां दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त, उनकी एक अन्य कंपनी निसर्ग इस्पात में भी कथित रूप से वित्तीय अनियमितताओं और धन के हेरफेर की खबरें सामने आई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com