🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला कटनी एवं दिव्या भारत युवा संघ (DIYA) कटनी, की टीम द्वारा *बिलहरी में विशाल वृक्षारोपण* का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लक्ष्मण सागर तालाब के तटबंध में चारों तरफ पेड़ लगाने की योजना के साथ कटनी नदी के तटबंध में भी पेड़ों की श्रृंखला खड़ी करने की योजना है । इन बातों की पूरी रूपरेखा स्थानीय लोगों के द्वारा सराही गई । उन्होंने उसमें अपना पूरा योगदान देने का वचन दिया ।🙏
आज गायत्री परिजन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक के बाद एक पेड़ लगाते गए । लोगों से संकल्प करवाते गए कि आप इसकी सुरक्षा कम से कम 5 साल तक करेंगे । जब तक की यह विशाल वृक्ष बनकर तैयार ना हो ।
सर्वप्रथम भूमि पूजन और उसके बाद वृक्षों का पूजन करवाया गया । सभी उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर यह संकल्प दिलाया गया, कि वह तरु मित्र बनकर रहेंगे । किसी भी हालत में पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे । जो पेड़ लगाए जा रहे हैं, उनकी सुरक्षा करेंगे ।
लोगों के उत्साह और संकल्प को देखते हुए एक के बाद एक पेड़ लगाते चले गए और संख्या की बात तो बेमानी हो गई । *गायत्री परिवार ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखने की घोषणा की थी लेकिन वहां के उत्साह ने उसे वृक्षारोपण महोत्सव में बदल दिया*। *लोगों ने अपने खेत खलिहान में भी प्रेरणा पाकर आज वृक्ष लगाये*। कांटों की बाड़ भी साथ ही साथ लगाते चल रहे थे । ताकि पशु पेड़ों को नुकसान ना पहुंचाएं ।
तालाब के किनारे रहने वाले प्रत्येक घर ने एक या दो पेड़ों की जिम्मेदारी ली है ।
आम, जामुन, नींबू, बेल, पीपल, बरगद, नीम, अमरूद आदि के वृक्ष बड़ी संख्या में रोपे गए ।
*तालाब की साफ - सफाई, सुरक्षा, उसका पूजन, गंगा आरती, जिला स्तर का संगीतमय योग महोत्सव और अब बड़ी संख्या में वृक्षों के रोपण के साथ इस तालाब को शीघ्र ही बहुत ही मनमोहक स्वरूप मिलने जा रहा है ।*
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

Post a Comment