अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला कटनी की टीम के द्वारा घाघरी कला में *1100 दीपको का विशाल दीप यज्ञ, जल संरक्षण कार्यक्रम, स्वावलंबन कार्यक्रम, गोष्टी एवं भंडारे* का विशाल आयोजन किया गया।
*परम पूज्य गुरुदेव के संरक्षण में* विगत दो माह से चलने वाले कार्यक्रम की यह श्रृंखला घघरी कला में भी जारी रही। समस्त ग्रामवासी पूरे उत्साह, लगन और निष्ठा के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए शुभ संकल्पों से आबद्ध हुए । उन्होंने निश्चय किया कि समय-समय पर गायत्री परिवार के इस तरह के कार्यक्रम उनके ग्राम में आयोजित होते रहेंगे । वे लगातार रचनात्मक कार्यक्रमों में इसी तरह भाग लेंगे । कुरीतियों को मिटाएंगे, सत्य प्रवृत्तियों को बढ़ाएंगे।
इस विशालदीप यज्ञ के कारण पूरे गांव का वातावरण दिवाली के माहौल जैसा हो गया । दोपहर से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए । श्रद्धालुओं ने, ग्राम वासियों ने श्रद्धापूर्वक देर रात तक भंडारे एवं प्रसाद का आनंद लिया ।
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔

Post a Comment