Top News

गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं के लिए कुठला थाना को मिला ISO प्रमाणन*

*गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं के लिए कुठला थाना को मिला ISO प्रमाणन*

कटनी। नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए किए गए सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिले के 13 थाना में कुठला पुलिस थाना को भी आईएसओ (ISO) प्रमाणन प्रदान किया गया है।

इस उपलब्धि से थाना स्टाफ एवं पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है। आईएसओ प्रमाणन मिलने से यह प्रमाणित होता है कि थाना स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और आम नागरिकों के प्रति जवाबदेही निर्धारित मानकों के अनुरूप है।
पुलिस विभाग ने इसे बेहतर कार्यसंस्कृति, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com