Top News

श्री गहोई वैश्य महिला समिति द्वारा निर्जला एकादशी में हुए धार्मिक सेवादान कार्यक्रम



🌹🙏 जय गोसाई, जय गहोई 🙏🌹

श्री गहोई वैश्य महिला समिति द्वारा निर्जला एकादशी में लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुए धार्मिक सेवा दान  कार्यक्रम 

श्री गहोई वैश्य महिला समिति के तत्वावधान में पावन निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर दिनांक 25 जून, गुरुवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धार्मिक सेवा कार्य सम्पन्न किए गए। समिति की सभी सदस्यों ने महिला समिति के बैनर तले घटदान ,फलदान, वस्त्रदान, पंखादान एवं दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा परम पूज्य आचार्य श्री निलेश पाठक जी का आशीर्वाद प्राप्त किया 

श्री गहोई वैश्य महिला समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन्नू सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति यह कार्यक्रम समिति अध्यक्षा श्रीमती सीमा गंधी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। महिला समिति समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों का सफलतापूर्वक आयोजन करती रहती है। समिति की विशेषता यह है कि प्रत्येक सदस्य पूरे समर्पण, सहयोग और उत्साह के साथ हर आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में भी समिति की सक्रिय सहभागिता सदैव सराहनीय रही है।

निर्जला एकादशी के इस पुण्य अवसर पर सभी सदस्यों ने भगवान श्रीहरि की पूजा-अर्चना कर समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर श्रीमती गीता बरसैंया, श्रीमती रश्मि बरसैंया, श्रीमती मीना सुहाने, श्रीमती भारती छिरौलिया, श्रीमती स्वाति सरावगी, श्रीमती कीर्ति त्रिसौलिया एवं श्रीमती रीना कुचया की विशेष उपस्थिति रही।

श्री गहोई वैश्य महिला समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक सेवा कार्यक्रम समाज में सेवा, संस्कार एवं धार्मिक चेतना का सुंदर संदेश देने वाला प्रेरणादायी आयोजन रहा। सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com