कटनी। कटनी की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. अनमोल सचदेवा ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कटनी जिले का नाम गौरवान्वित किया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित 36वें दीक्षांत समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय मुख्य आतिथ्य में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार जी द्वारा डॉ.अनमोल सचदेवा को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। विश्वविद्यालय परिसर में 21 जून को आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी,राज्यपाल मंगुभाई पटेल जी , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी, स्थानीय सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में डिग्री प्रदान की गई।
डॉ अनमोल सचदेवा को मिली पी एच डी
सच की ख़बर 24.com
0

Post a Comment