Top News

भरत तिवारी हत्याकांड में चाणकय ब्राह्मण महासभा कटनी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग


भरत तिवारी हत्याकांड में ब्राह्मण समाज कटनी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग
कटनी/ बिहार में पुलिस द्वारा निहत्थे युवक भरत तिवारी की कथित गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। 
इस जघन्य घटना के विरोध में चाणकय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष रमाकांत पप्पू दीक्षित ने कटनी की जिला इकाई के साथ भारत की माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के जिला अध्यक्ष रमाकांत पप्पू दीक्षित एवं ब्राह्मण समाज कटनी की जिला अध्यक्ष राजू शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ  ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भरत तिवारी की हत्या न केवल अमानवीय और निंदनीय है, बल्कि यह कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। संगठन का आरोप है कि पुलिस द्वारा शक्ति का दुरुपयोग करते हुए एक निर्दोष एवं निहत्थे व्यक्ति की जान ली गई, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा मामले में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही महासभा ने दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा देने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com