विधायक संजय पाठक ने बस दुर्घटना में 3 लोगों के निधन पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह
कटनी । विजयरावगढ विधायक संजय पाठक ने कटनी से विजयराघवगढ़-कारीतलाई जा रही बस के लमतरा ओवर ब्रिज के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार सुनकर गहरा दुख प्रकट किया ।
यात्रा में होने की वजह से इस संबंध में उन्होंने फोन कर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से चर्चा की और शासन की तरफ से समुचित मदद का आग्रह किया। मा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कटनी कलेक्टर को मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख पच्चीस हजार रुपये एवं अन्य घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्री पाठक ने जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों चिकित्सकों से चर्चा कर घायल यात्रियों के समुचित उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर रैफर किए गए घायलों के परिवार जनों को अपनी तरफ से जबलपुर जाने के लिए तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए दो वाहन उपलब्ध कराए ।

Post a Comment