मुस्लिम समाज के होनहार बच्चों का सम्मान, सफलता पर गूंजा गौरव का स्वर
विजयराघवगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह और भावुक माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शान मोहम्मद हाफिज जी बोरवेल्स एवं अशरफी पंप की ओर से कक्षा 10वीं 8वीं और 5वीं में प्रथम श्रेणी तथा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। समारोह में बच्चों की इस शानदार सफलता पर उपस्थित लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ये नन्हें सितारे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विजयराघवगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मेहनत लगन और माता पिता के मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है।सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों में ज़ैद अहमद (पिता नेहाल अहमद) ने कक्षा 10वीं में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सरस्वती शिशु मंदिर का गौरव बढ़ाया।ख्वाहिश फातिमा (पिता अलाउद्दीन) ने कक्षा 10वीं में 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर श्री द्वारिका प्रसाद स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।अर्शिया मंसूरी (पिता सलीम मंसूरी) ने कक्षा 8वीं में 92.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल में शानदार सफलता हासिल की।
खुशनुमा परवीन (पिता नेहाल अहमद) ने कक्षा 5वीं में 81.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को नई दिशा देता है। बच्चों की उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है और ऐसे सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।कार्यक्रम में राजू भाईजान शेख शहीद मो. सैफी सरताज सलीम शकील मो. आदिल सब्बीर कल्लू चाचा सोएब हारुन भाईजान याकूब भाई हाजी अशफाक एवं अरशद अशरफी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक और गर्व से भरा रहा जहां बच्चों की सफलता पर तालियों की गूंज ने यह संदेश दिया कि विजयराघवगढ़ की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।
*शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302*


Post a Comment