सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 22 मई 2026 को *मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम* का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता *श्री पुरुषोत्तम मीणा*, डीजीएच, सेंट्रल ऑफिस और *श्री अविनाश कुमार*, रीजनल हेड ने की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को विभिन्न रिटेल लोन योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें बेहतर वित्तीय समाधानों के साथ अपने सपनों को साकार करने में सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम में निम्नलिखित लोन योजनाओं को प्रस्तुत किया गया:
1. *सेंट गृह लक्ष्मी होम लोन*: ब्याज दर 7.10%* से प्रारंभ, महिलाओं के लिए विशेष होम लोन, अधिकतम अवधि 30 वर्ष।
2. *सेंट होम लोन*: ब्याज दर 7.20%* से प्रारंभ, नए या मौजूदा फ्लैट/घर की खरीद के लिए, अधिकतम अवधि 30 वर्ष।
3. *सेंट गोल्ड लोन योजना*: अधिकतम लोन राशि ₹60.00 लाख तक, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क।
4. *सेंट वाहन लोन*: ब्याज दर 7.60%* से प्रारंभ, पुनर्भुगतान अवधि अधिकतम 7 वर्ष।
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को आसान और सुलभ क्रेडिट सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में ग्राहकों को लोन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समाधान प्रस्तुत किए गए।
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से उनके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है।

Post a Comment