Top News

जिला उमरिया में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हुए शामिल


आज जिला उमरिया में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ में विजयरावगढ़ विधानसभा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री पाठक ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित जनों को अवगत कराया साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम में खड़े समर्पित कार्यकर्ताओं को कभी भी महत्पूर्ण दायित्व देकर संगठन का कार्य सौंप देती है हमे हर समय पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करते रहना है।पार्टी इस अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com