Top News

कौन होगा जिला पत्रकार संघ का जिला अध्यक्ष: पत्रकारों में चर्चा


कटनी शहर का पत्रकार जगत पूरे प्रदेश में अपने आप में एक अच्छी पकड़ बनाया हुआ है यहां समय -समय पर पत्रकारिता की दुनिया में एक नए व्यक्ति की उपस्थिति दर्ज होती है जो कटनी जिले की मूलभूत समस्याओं को अपनी लेखनी से समाज के सामने आगे बढ़ाता है लेकिन एक पत्रकार के जीवन में आई हुई समस्याओं के लिए पत्रकार संगठन ही आगे बढ़ता है वैसे कटनी में कई पत्रकार संगठन है जो पत्रकारों के हित के लिए हमेशा कार्य करते रहते है लेकिन कटनी का सबसे पुराना जिला पत्रकार संगठन जो हमेशा पत्रकारों के हित के लिए काम करता रहता है वर्तमान अध्यक्ष विवेक शुक्ला द्वारा स्वयं ही जिला पत्रकार संघ की कमान किसी ओर को सौंपने का निर्णय ले लिया है उनके निर्णय से पत्रकार जगत में जिला पत्रकार संघ की जिम्मेदारी लेने के लिए कई अनुभवी एवं वरिष्ठ पत्रकारों की ओर पत्रकारों की नजर जा रही है जो भविष्य में संगठन का नेतृत्व करते हुए पत्रकारों की एकजुटता बनाते हुए पत्रकारों के हित के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे क्योंकि आज के दौर में पत्रकारों का कुनबा भी बढ़ता जा रहा है। 
जहाँ तक जिला पत्रकार संघ की नींव वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री जी ने अपने साथियों के साथ रखी थी । इसलिए उन्हें इस संगठन का संस्थापक अध्यक्ष भी कहते हैं उनके बाद महाकौशल प्रेस के संस्थापक स्वर्गीय शिव नाथ गुप्ता जी अध्यक्ष रहे फिर उनके बाद लाल जी शर्मा एवं वरिष्ठ संजय जैन जी ने भी संगठन के अध्यक्ष बनकर पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकारों की समस्या का निवारण कराया। जबसे संगठन के जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला बने उन्होंने अपने मिलनसार व्यवहार से पत्रकारों में अपनी एक अलग पहचान बना कर रखी उनकी टीम ने भी काई सालों से संगठन को मजबूत बनाया अब पारिवारिक जिम्मेदारी एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए नए नेतृत्व को जिम्मेदारी देने का फैसला उनका सराहनीय है। अब जिले में पत्रकार जगत में सबकी निगाहें नए जिला अध्यक्ष की ओर तलाश रही है जो इस वरिष्ठ पत्रकार मजबूत संगठन की जिम्मेदारी ले सके।
                                   
                                   अनुराग त्रिसोलिया 
                                      मुख्य संपादक 
                                      सच की खबर 24 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com