Top News

कटनी यातायात थाना प्रभारी बने अनूप सिंह

कटनी यातायात थाना प्रभारी बने अनूप सिंह 
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अपने एक प्रशासनिक आदेश में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अनूप सिंह को यातायात की कमान सौंप दी वही पूर्व यातायात थाना प्रभारी राहुल पाण्डेय को पुलिस कंट्रोल रूम का प्रभारी बना दिया गया है 
कटनी। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आदेश जारी करते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय की जगह तेजतर्रार अधिकारी अनूप सिंह को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है।
अनूप सिंह इससे पहले कंट्रोल रूम में अपनी सेवाएं दे रहे थे और उसके पहले वो माधव नगर थाना प्रभारी भी रह चुके है पुलिस विभाग में उनकी पहचान अनुशासनप्रिय एवं सक्रिय अधिकारी के रूप में रही है। अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
बताया जा रहा है कि शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव, जाम की समस्या और नियम तोड़ने वालों पर नियंत्रण के लिए यह बदलाव किया गया है। 
कटनीवासियों को उम्मीद है कि अनूप सिंह के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर, व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत होगा और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com