Top News

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री कल होगा शपथ ग्रहण



शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री 
कल 11 बजे होगा शपथ ग्रहण 
भारतीय जनता पार्टी ने आज विधायक दल की बैठक में भवानीपुर के विधायक शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना । भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय पर्यवेक्षक भारत देश के गृहमंत्री अमित

शाह ने उनके नाम का ऐलान किया सभी विधायकों ने ध्वनिमत से सहमति दी।
शुभेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पू. मिदनापुर जिले में हुआ था पिता शिशिर अधिकारी थे कोलकाता यूनिवर्सिटी से बी एस सी की डिग्री प्राप्त की 1980 में के अंत में छात्र परिषद सदस्य बने,1995 में कांथी नगर पालिका से पार्षद बने 1998 में ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हुए वे अविवाहित हैं ।2006 में कांथी से टी एम सी के विधायक बने 2009 एवं 2014 में तामलुक से सांसद बने 2016 में सांसद पद छोड़कर नंदीग्राम से विधायक बने और मंत्री बने बाद में 2020 में टी एम सी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गए 2021 में विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराकर फिर से विधायक बने और लगातार पांच साल पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत किया और अब 2026 में हुए विधानसभा में भवानीपुर से ममता बैनर्जी को हराकर पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा को परचम जीत दिलाई वे पूर्णकालिक राजनीति में सक्रिय हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com