Top News

जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन के तत्वावधान में कटनी में संपन्न हुआ नेशनल जॉब फेयर –2026

*कटनी में संपन्न हुआ नेशनल जॉब फेयर – 2026*




कटनी में संपन्न हुआ नेशनल जॉब फेयर – 2026*


*कटनी* : जीतो द्वारा आयोजित "नेशनल जॉब फेयर – 2026" का आयोजन कटनी नगर में जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  

कार्यक्रम का मांगलाचारण जैन मिलन की अध्यक्षा श्रीमती निशा जैन कोषाध्यक्ष श्रीमती शरद जैन एवं पूर्व अध्यक्षा स्वाती जैन द्वारा किया गया।  

कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री संचित जैन जी द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन श्री सुभाष सिंघई pnb(राष्ट्रीय चेयर मैन ), श्री शुकीर्ति जैन (पूर्व विधयाक ), श्री अनूप सिंघई (अध्यक्ष दयोपथ पशु सेवा केंद्र), श्री कैलाश सोगानी, श्री शरद सरावगी, श्री मनीष जैन एवं श्री मगन जैन (समाज सेवी) श्री आशीष जैन द्वारा किया गया।  

कार्यक्रम में अंकुर जैन गिफ्ट (अध्यक्ष जैन मिलन कटनी) ने जॉब फेयर में आए सभी अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत किया।  

जीतो प्रतिनिधि श्री संदीप सिंघई एवं श्री शुभम जैन (मोनी) ने उपस्थितजनों को जॉब संबंधी जानकारी दी तथा लोगो को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी।  

कार्यक्रम प्रभारी संजीव जैन एवं वैभव जैन द्वारा समस्त व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।  

जैन मिलन के सदस्य वीर विमोर जैन, अभिषेक जैन एवं आतिश जैन ने आए हुए अतिथियों का रजिस्ट्रेशन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com