Top News

पुलिस की तत्परता से मिला बैग


ऑटो में छूटा बैग कटनी पुलिस ने खोजकर किया सुपुर्द, प्रार्थियां ने जताया आभार*

दिनांक 06.04.2026 को प्रार्थियां अर्चना कोरी, पति श्री अजय कोरी, निवासी ग्राम कटाँगी झलवारा, जिला कटनी (म.प्र.) द्वारा सूचना दी गई कि वह चांडक चौक कटनी से ऑटो में बैठकर मुरवाड़ा स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसमें कीमती जेवर एवं आवश्यक सामग्री रखी हुई थी।

सूचना प्राप्त होते ही कटनी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए प्रार्थी के बताए अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं सूझबूझ से संबंधित ऑटो चालक की पहचान कर उससे संपर्क किया गया, जिसके बाद उक्त बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामद बैग को समस्त सामग्री सहित आज पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थियां अर्चना कोरी को सुपुर्द किया गया।

अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर प्रार्थी द्वारा कटनी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com