*टीकर में जल संरक्षण का संकल्प, जनसहभागिता से सजा सेवा समागम*
*श्रमदान, जल संवाद और जागरूकता से ग्रामीणों ने दिया भविष्य बचाने का संदेश*
विजयराघवगढ़ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत टीकर में आयोजित जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता की नई मिसाल पेश की। नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टीकर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाब कुओं एवं अन्य जल स्रोतों की साफ सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया। देवाल लेखन जल चौपाल जल संवाद योग एवं ध्यान के माध्यम से नदी अनुभूति तथा जल मंदिर प्याऊ की स्थापना जैसे प्रयासों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बना दिया।इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें भविष्य के लिए जल बचाने का संकल्प दिलाया गया। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनसहभागिता को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया।कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी सचिव लालाराम कोरी सदस्य छंगेलाल कोरी रामपाल लोधी सुशील यादव रेणुका पांडे ग्राम पंचायत सचिव भगवान दास पटेल ग्राम रोजगार सहायक सुदर्शन पटेल कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रभान पाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।यह आयोजन जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का भी सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।


إرسال تعليق