कटनी। अनुराग सोनी को गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के मनोनीत अध्यक्ष पद पर नियुक्त पर गहोई वैश्य समाज कटनी द्वारा हार्दिक हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।
कटनी। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महाकौशल महासभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुराग सोनी को गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के मनोनीत अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर गहोई वैश्य समाज कटनी द्वारा हार्दिक हर्ष व्यक्त किया गया है।
समाज के सदस्यों ने नवमनोनीत अध्यक्ष को माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नवयुवक मंडल समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगा।
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे गहोई वैश्य समाज के लिए गर्व का विषय है। सभी ने मिलकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
अंत में, गहोई वैश्य समाज कटनी द्वारा पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।








Post a Comment