कटनी रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल: अचेत अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति को डिप्टी एसएम ने पहुँचाया अस्पताल*
कटनी। रेलवे स्टेशन पर आज मानवता और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर एक अज्ञात व्यक्ति को अचेत और असहाय स्थिति में लेटा देख रेलवे अधिकारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और उसकी जान बचाने की दिशा में कदम उठाए।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर एक अज्ञात व्यक्ति काफी देर से बेसुध पड़ा था। जब इसकी सूचना रेलवे के डिप्टी एसएम (कमर्शियल) चित्तरंजन दुबे को मिली, तो उन्होंने बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।
तत्परता से बची जान
मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए श्री दुबे ने तत्काल सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। एम्बुलेंस का इंतजार करने में समय बर्बाद न हो, इसलिए उन्होंने तुरंत एक ऑटो रिक्शा का प्रबंध किया। सफाई कर्मियों की मदद से बीमार व्यक्ति को ऑटो में बैठाकर तुरंत जिला सरकारी अस्पताल रवाना किया गया।

Post a Comment