नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण।
भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम सम्पन्न
भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम सम्पन्गोटेगांव में विगत दिवस विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, श्रीनगर (जिला नरसिंहपुर) में मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं समग्र शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में ‘भविष्य से भेंट’ एवं ‘स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गोटेगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतेन्द्र सालवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय में एक पीरियड का अध्यापन कार्य कर विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कर कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्था प्रभारी प्राचार्य टी.आर. चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य लिपिक एवं लेखापाल सुनील भनारे तथा जन शिक्षक प्रकाश राकेशिया ने भी उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में डी.एस. पटेल, बी.एन. विश्वकर्मा, हरिशंकर रैयपुरिया, श्रीमती शोभना तिवारी, जी.एस. मेहरा, जितेंद्र सिंह, मनीष पटेल, कु. श्वेता कनेरिया, श्रीमती अंजलि सिंह, श्रीमती शीतल गुप्ता, रजनीकांत ठाकुर, श्रीमती साधना दुबे, नितिन सोनी, पवन, धनपत, अंकित खरे, श्रीमती उषा एवं सोनम मैडम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।
गोटेगांव से शर नेमा की रिपोर्


إرسال تعليق