Top News

छात्रा सुप्रिया तितविरासी ने किया गहोई समाज और जिले का नाम रोशन

छात्रा सुप्रिया तितविरासी ने किया जिले का नाम रोशन





, 10वीं बोर्ड में 97.6% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल
कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रा सुप्रिया तितविरासी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कटनी जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सुप्रिया तितविरासी, पिता मनोज तितविरासी एवं माता रचना तितविरासी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी ने सुप्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को छूती रहें और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करती रहें।



Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com