Top News

एकांत स्थानों में पुलिस की पैनी नजर, एसपी अभिनय विश्वकर्मा का स्वयं औचक भ्रमण


शैडो एरिया पर पुलिस की पैनी नजर, एसपी अभिनय विश्वकर्मा का स्वयं औचक भ्रमण




जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्रों में चिन्हित ‘शैडो एरिया’ में भ्रमण के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित ‘शैडो एरिया’ (अपराध- प्रवण एवं एकांत स्थानों) पर प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा है ।

इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान हेतु गहन तलाशी एवं पूछताछ की गई। साथ ही, क्षेत्र के होटल, लॉज एवं अन्य ठहराव स्थलों की भी विस्तृत जांच की जाती है, जिससे अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्वयं थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी एवं थाना माधवनगर क्षेत्र में अमकुही पहाड़ी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

यह कार्यवाही अपराधियों में भय का वातावरण निर्मित करने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगी।

कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 100 पर दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com