Top News

मंदिर चोरियों का खुलासा ,कटनी कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता




कटनी कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता
*मंदिर चोरियों का खुलासा, अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार*
कटनी। कोतवाली पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कटनी और उमरिया जिले के पांच मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। चोरी का माल खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
*पुजारी की सूचना से खुला मामला*
09 अप्रैल 2026 को हीरागंज स्थित दक्षिण मुखी काली मंदिर के पुजारी मयंक दुबे ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह पूजा के बाद मंदिर से माता का चांदी का मुकुट, झुमका और सोने की नथ चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 357/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से भागते दिखाई दिए, जिसके आधार पर तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मुख्य आरोपी प्रेमनगर से गिरफ्तार
10 अप्रैल को तिलक कॉलेज के पास प्रेमनगर क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने संदेही प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक दुबे (20) निवासी भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला कटनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने सौतेले भाई व साथियों के साथ कई मंदिरों में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले उमरिया निवासी राहुल उर्फ लालू सोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने की नथ बरामद की गई। बाद में आरोपी के पिता कृष्ण कुमार दुबे तथा एक विधि उल्लंघनकारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया।
पांच मंदिरों में चोरी का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने कटनी और उमरिया जिले के निम्न मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया—मानपुर रोहनिया (उमरिया) ज्वालामुखी माता मंदिर
ग्राम ददरी हनुमान मंदिर
ग्राम पड़रिया दुर्गा माता मंदिर (थाना एनकेजे)
ग्राम पिपरौध दुर्गा माता मंदिर (माधवनगर)
हीरागंज दक्षिण मुखी काली मंदिर (कोतवाली कटनी)
इन मंदिरों से सोने-चांदी के मुकुट, नथ, मंगलसूत्र, छत्र, पायल, करधन सहित दान पेटी की नगदी चोरी की गई थी।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं अपराध
मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे के विरुद्ध पूर्व से मंदिर चोरी के सात आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अन्य मामलों में भी संबंधित थानों को सूचना देकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय सहित पुलिस व साइबर सेल टीम की संयुक्त मेहनत से सफल हुई।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मंदिर चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com