अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बडवारा पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बडवारा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण* - दिनांक 30/03/2026 को बसाडी मोड़ पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में पाई गई। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय साहू, पिता रज्जू साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बसाडी, थाना बडवारा, जिला कटनी बताया।
पुलिस द्वारा रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु कहने पर चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर एवं रेत से भरी ट्रॉली को विधिवत जब्त कर जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस अधिनियम की धारा 106 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विशेष योगदान- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक गौरीशंकर राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment