Top News

माता पिता के चेहरों में बेटी को पाकर आई मुस्कान

 चौकी खितौली थाना बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता


चौकी खितौली थाना बरही पुलिस ने नाबालिग लड़की को जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से दस्तयाब कर पहुंचाया सुरक्षित उसके घर । लौटाई माता पिता के चेहरो पर खोई हुई मुस्कान । 

                                            * श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर  गुम नाबालिक बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के कुशल मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही श्री अरविंद कुमार चौबे के आदेशानुसार चौकी प्रभारी खितौली उनि.ऋषभ सिंह बघेल ने अपनी टीम व साइबर सेल कटनी की मदद से   नाबालिक बालिका को थाना घुंघूस जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

मामले में दिनांक 07/03/26 को प्रार्थी भैयालाल वंशकार पिता मोहनलाल वंशकार उम्र 41 साल निवासी ग्राम जगुआ चौकी खितौली  थाना बरही का थाना आकर रिपोर्ट कराया कि उसकी लड़की जो करीब 16 साल 4 माह की है सुबह करीब 11:00 बजे से घर से किराना दुकान के लिए निकली थी जो घर नहीं आई है। संभवत मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 202/26धारा 137(2)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी खितौली थाना बरही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की। साइबर सेल कटनी की मदद से अपहर्ता के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर टीम गठित कर दिनांक  27/03/26 को अपहर्ता को थाना घुंघूस जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका- उनि ऋषभ सिंह बघेल चौकी प्रभारी खितौली, प्र.आर.716 सीताराम वर्मा,आर.328 आशीष पटेल,आर.शुभम गौतम(साइबर सेल )आर.अजय(साइबर सेल)की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com